खमन ढोकला रेसिपी

खमन ढोकला रेसिपी –  खमन ढोकला एक गुजराती रेसिपी हैं। जो की बेसन से बनाया जाता हैं। यह एक ब्रेकफास्ट डिश हैं।  जोकि नरम और स्पंजी होती हैं। इसका स्वाद खट्टा मीठा और बहुत ही हल्का होता हैं। यह पाचन में भी बहुत आसानी से पच जाता हैं।

खमन ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -

  • बेसन या (चने दाल का आटा) – 1 कप
  • दही – ½  कप फ्रेश
  • पानी – लगभग ½ कप या जरूरत के अनुसार
  • हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
  • अदरक हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • निम्बू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • इनो फ्रूट साल्ट – 1 छोटा पैक (या एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर)

तड़के के लिए -

  • तेल – एक बड़ा चम्मच
  • राई – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 (लम्बाई में कटी हुई)
  • करी पत्ता – 8 से 10
  • तिल – ½ छोटा चम्मच
  • पानी – ¼ कप
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया और नारियल – सजावट के लिए

How To Make Khaman Dhokla खमन ढोकला बनाने की विधि -

स्टेप 1 – घोल तैयार करे

  • एक बर्तन में बेसन दही अदरक मिर्च का पेस्ट और हल्दी निम्बू और नमक डाल दे।
  • थोड़ा थोड़ा पानी डालकर स्मूथ घोल त्यार कर ले। धयान रखे बेसन की गांठे न बने।
  • अब घोल को 10 मिनट के लिए ढककर रख दे।
  • स्टीमर को गरम कर ले और मोल्ड को तेल लगाकर तैयार करके रख ले। और अगर स्टीमर नहीं है तो एक बड़े बर्तन में पानी डालकर गरम कर ले।
  • मोल्ड की जगह एक ऐसा बर्तन इस्तेमाल करे जो बड़े बर्तन में आसानी से आ जाए और पानी अंदर वाले बर्तन से निचा होना चाहिए।

स्टेप 2 – ईनो मिलाये और पकाये

  • अब घोल में ईनो डाले और मिलाये। घोल फूलने लगेगा।
  • इसके बाद इसे घोल को मोल्ड में डाले और स्टीमर में रख दे।
  • 10 से 15 मिनट तक पकाये। इसके बाद टूथपिक डालकर चेक करे। अगर टूथपिक साफ़ निकले तो मतलब ढोकला पक चूका हैं।

स्टेप 3 – तड़का लगाए  

  • एक पैन में तेल गरम करे। राई डाल दे।
  • और जब राई चटकने लगे तो इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता और तिल डाले दे।
  • और अब पैन में पानी डाल दे और चीनी भी डाल दे। फिर उबाल आने तक पकाये।
  • तैयार ढोकला के ऊपर ये तड़का डाल दे।

स्टेप 4 – परोसे

  • अब ढोकला के ऊपर नारियल और धनिया भुरके।
  • अब ढोकला को टुकड़ो में काट ले और हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसे।

टिप्स –

  1. ढोकला को काटने से पहले उसे ठंडा कर ले। वरना ढोकला टूट सकता है।
  2. इंस्टेंट ढोकला में ईनो या बेकिंग सोडा डालने के बाद तुरंत स्टीम करने रख दे।
  3. आप इसे माइक्रोवेव में भी 4 से 5 मिनट में पका सकते हैं। लेकिन मोल्ड माइक्रोवेव सेफ होना चाहिए।

खमन ढोकला के फायदे -

  1. स्टीम्ड (भाप में बना हुआ) – ढोकला तेल में तला नहीं जाता इसलिए हेअल्थी होता हैं।
  2. फुला हुआ और नरम – ईनो और बेकिंग सोडा से स्पंजी टेकचर आटा हैं।
  3. स्वाद में संतुलन – ढोकला हल्का खट्टा, हल्का मीठा और तड़के के साथ हल्का तीखा होता हैं।
  4. बहुउपयोगी – नास्ते में ,या टिफ़िन में या स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।
  5. प्रोटीन से भरपूर होता हैं क्यूंकि बेसन से बनता हैं।

खमन ढोकला से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)

Q.1 - खमन और ढोकला में क्या फर्क होता हैं ?

खमन ढोकला एक गुजराती रेसिपी है। खमन बेसन से तैयार होता हैं जो की तुरंत तैयार कर सकते हैं। लेकिन ढोकला चावल, उड़द, चने दाल का फार्मेट होता हैं।

इनो या बेकिंग सोडा डालने के तुरंत बाद स्ट्रीम करना चाहिए या फिर अगर इनो पुराना हो गया तो तो फिर ये समस्या हो सकती है। घोल का टेक्टर गाड़ा होने पर भी स्पंजी नहीं बनता है।

ईनो की जगह बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

आप स्टील की थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं पर ध्यान रहे की बर्तन स्टीमर या कुकर में फिट हो।

कुकर के ढकन की सिटी निकाल दे और 15 से 20 मिनट तक पकाये।

2 दिन तक फ्रेश रहता हैं

हाँ खमन ढोकला बिना दही के बना सकते है। निम्बू का रस या सिरके का इस्तेमाल कर के। लेकिन दही से खमन स्पंजी बनता हैं।

थोड़ा ठंडा होने पर तड़का डालना बेहतर होता हैं।

Popular Recipe

Easy Malpua Recipe

Easy Malpua Recipe मालपुआ रेसिपी (कुरकुरा और मुलायम) मालपुआ एक प्रकार की पारम्परिक भारतीय मिठाई है।...

How to make Paneer Butter Masala  (पनीर बटर मसाला रेसिपी)

How to make Paneer Butter Masala (पनीर बटर मसाला रेसिपी) पनीर बटर मसाला रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री...

जीरा राइस रेसिपी और दाल तड़का रेसिपी

Jeera Rice and Daal Tadka Recipe जीरा राइस रेसिपी और दाल तड़का रेसिपी आवश्यक सामग्री (2 से 3 लोगो के...

Paneer Mix Veg Recipe पनीरमिक्सवेजरेसिपी

Paneer Mix Veg Recipe पनीर मिक्स वेज रेसिपी आवश्यक सामग्री (4 लोगो के लिए) गाजर – 1 (कटी हुई)...

Paneer Tikka recipe (पनीर टिक्का रेसिपी)

Paneer Tikka recipe (पनीर टिक्का रेसिपी) How to make paneer tikka at home तैयारी का समय – 15...

खमन ढोकला रेसिपी

खमन ढोकला रेसिपी (Besan Dhokla Recipe in Hindi) खमन ढोकला रेसिपी –  खमन ढोकला एक गुजराती...

सूजी उपमा रेसिपी – 10 मिनट में झटपट हेल्दी नाश्ता

सूजी उपमा रेसिपी 10 मिनट में झटपट हेल्दी नाश्ता सूजी उपमा रेसिपी – आज के समय जिंदगी की भागदौड़...

रवा के लड्डू रेसिपी –

रवा के लड्डू रेसिपी रवा के लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री (4 -5 लोगो के लिए) रवा – 1 कप घी...

Easy Idli Sambar Recipe

Easy Idli Sambar Recipe (इडली सांभर रेसिपी) इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री चावल – 2 कप उड़द...

Dahi Vada Recipe (दही वड़ा रेसिपी)

Dahi Vada Recipe (दही वड़ा रेसिपी) Dahi Vada Recipe (दही वड़ा) एक भारतीय चाट रेसिपी हैं। जो की त्यौहार...

Latest Recipe

पालक पनीर की रेसिपी – How to Make Palak Paneer 

HOW TO MAKE PALAK PANEER RECIPE PALAK PANEER एक ऐसी रेसिपी हैं,  जो हर घर में पसंद की जाने वाली...

Punjabi Chole ki Sabji

Punjabi Chole ki Sabji 2025 – छोले भटूरे के लिए पंजाबी छोले बनाने की आसान रेसिपी पंजाबी छोले...

बैगन का भरता

बैगन का भरता – बैंगन भरता रेसिपी | baingan bharta in hindi Baingan Bharta Recipe  बैगन का भरता एक...

मूंग दाल हलवा रेसिपी

How to Make Moong Daal Halwa आज हम आपके लिए लाये हैं, मूंग दाल का हलवा रेसिपी जो की खाने में तो...

राजस्थानी अरबी की सब्जी

राजस्थानी अरबी की सब्जी राजस्थानी अरबी की सब्जी हम इन दिनों बना सकते हैं, क्यूंकि अरबी इन दिनों होती...

दम आलू रेसिपी

dum aloo recipe Dum Aloo Recipe – दम आलू रेसिपी Dum Aloo Recipe दम आलू की रेसिपी हम किसी भी...

Kadai Paneer Recipe

Kadai Paneer Recipe – कड़ाही पनीर रेसिपी आज हम आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं, कड़ाही पनीर...