Table of Contents
ToggleDahi Vada Recipe (दही वड़ा रेसिपी)
Dahi Vada Recipe (दही वड़ा) एक भारतीय चाट रेसिपी हैं। जो की त्यौहार पर और गर्मियों में बहुत पसंद की जाने वाली डिश है।

Dahi Vada Chaat (दही वड़ा चाट) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Dahi Vada Recipe के लिए सामग्री -
- उड़द दाल – 1 कप (रात भर भिगोई हुई)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक़ कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा चम्मच (कदूकस किया हुआ)
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – टालने के लिए
दही के लिए -
- तजा दही – 2 कप (फेटा हुआ)
- चीनी – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
सजावट के लिए -
- भुना हुआ जीरा – 1 छोटा चम्मच
- कला नमक – 1 /2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 /2 छोटा चम्मच
- मीठी इमली की चटनी – 2 -3 चम्मच
- हरी चटनी – 1 -2 चम्मच
- हरा धनिया – गार्निश के लिए
मीठी इमली की चटनी रेसिपी सामग्री -
- इमली – ½ छोटा चम्मच (भीगी हुई बीज निकले हुए)
- गुड़ – 1 कप (कदूकस किया हुआ)
- सौंफ पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- जीरा – 1 छोटा चम्मच (भुना हुआ)
- काला नमक – ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 /4 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – लगभग 2 कप
मीठी इमली चटनी की विधि -
सबसे पहले इमली को गरम पानी में भिगो दे। फिर उसे अच्छे से मसलकर उसका गुदा निकाल ले और छान ले।
एक कड़ाही ले उसमे इमली का रस और गुड़ दाल दे। और फिर उसे जब तक धीमी आंच पर पकाये जब तक गुड़ घुल जाए और गाड़ा हो जाए।
अब इसमें सौंफ पाउडर जीरा पाउडर काला नमक और लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले।
अब इसे चिमी आंच पर 4 – 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाये और गाढ़ी और चमचमाने लगे तो गैस बंद कर दे ठंडी होने पर इस्तेमाल करे।
Dahi Vada बनाने की विधि -
उड़द की दाल को रात भर भिगो कर रखे।
उड़द दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सी में बिना पानी के पीस ले। पेस्ट मुलायम और गाड़ा होना चाहिए।
पेस्ट को एक बर्तन में निकले और अच्छे से फेटे जिससे की उसमे हवा भर जाए और पेस्ट हल्का हो जाये।
इसमें अब हरी मिर्च अदरक नमक मिलाये।
एक कड़ाही में तेल गरम करे। और हाथो से या चम्मच से छोटे गोले तेल में डाले और सुनहरा होने तक भुने।
फिर एक बर्तन ले उसमे पानी ले और गरम होने रख दे। और उसमे हींग का छोंक लगा ले।
अब तले हुए वडो को उस पानी में दाल दे। और 10 -15 मिनट रहने दे जब तक वो नरम न हो जाए।
अब भीगे हुए वडो का हलके हाथ से दबाकर पानी निकल ले।
दही वड़ा परोसने की विधि -
फेटे हुए दही में थोड़ा सा नमक चीनी मिला ले।
अब एक प्लेट में 4 – 5 वड़े रखे और उसपर फेटा हुआ दही डाले।
उप्पर से जीरा पाउडर कला नमक और लाल मिर्च पाउडर छिड़के।
अब इसके ऊपर इमली की चटनी और हरी चटनी डाले।
ऊपर से बारीक़ कटा हरा धनिया से इसे सजाये।
और ठंडा परोसकर खाये।
Q.1 - दही वड़ा नरम कैसे बनाये?
Ans – दाल को अचे से भिगाना चाहिए, और अच्छे से पीस कर पेस्ट को अच्छे से फेटना चाहिए जिससे की उसमे हवा भर जाए फिर वड़े एकदम नरम बनेगे।
Q.2 - क्या में दही वड़ा बिना तले बना सकती हूँ?
Ans – हाँ आप बना सकते हैं अप्पम पैन या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करके कित्नु स्वाद पारम्परिक नहीं आएगा। सिर्फ हल्दी वर्सन होगा।
Q.3 - दही वड़ा के लिए कोण सी दाल सबसे अच्छी होती हैं?
Ans – उड़द की दाल ही सबसे उत्तम हैं क्यूंकि उड़द दाल से वड़े बिलकुल नरम और स्वादिस्ट बनते हैं।
Q.4 - दही वड़े के लिए दही कैसा होना चाहिए?
उत्तर – इसके लिए घर का जमा तजा दही होना चाहिए।
Q.5 - क्या दही वड़ा को पहले से बनाकर रख सकते हैं?
Ans – हाँ, आप दही वड़ा को बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं एक दो दिन के लिए लकिन परोसने से पहले दही डाले और सजाये।
Q.6 - क्या दही वड़ा में मीठी चटनी जरूरी हैं?
Ans – नहीं दही वड़ा में मीठी चटनी वैकल्पिक हैं आप अपने स्वादानुसार इस्तेमाल कर सकते है।