Table of Contents
ToggleJeera Rice and Daal Tadka Recipe

जीरा राइस रेसिपी और दाल तड़का रेसिपी
आवश्यक सामग्री (2 से 3 लोगो के लिए)
Jeera Rice and Daal Tadka Recipe
- बासमती चावल – 1 कप (20, 30 मिनट भिगोये हुए)
- जीरा – 1 चम्मच
- तेल या घी – 1 टेबल स्पून
- तेज़ पत्ता – 1
- दालचीनी – 1 टुकड़ा (वैकल्पिक)
- पानी – 2 कप
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – सजावट के लिए
जीरा राइस बनाने की विधि
चावल तैयार करे
- एक कप चावल को अच्छे से धोकर 20 से 30 मिनट तक भिगोने के लिए रख दे।
- फिर पानी से निकलकर रख दे।
जीरा का तड़का लगाए
- पैन या कड़ाही में तेल गरम कर ले।
- जीरा डाले और तड़कने दे।
- फिर तेज पत्ता और दालचीनी डाल दे।
चावल डाले
- अब चावलों को डाले और 2 से 3 मिनट तक भुने।
- पानी और नमक डाले
- 2 कप पानी डाले और स्वादानुसार नमक डाल दे।
- एक बार अच्छे से उबाल आने दे।
ढककर पकाये
- गैस की फ्लेम कम कर दे और ढककर धीमी आंच पर 12 से 15 मिनट तक पकाये। और जब तक चावल पूरी तरह नरम न हो और पानी सूखे नहीं तक तक पकाते रहे।
गैस बंद करे और 5 मिनट दम दे
- गैस को बंद कर दे और चावलों को ऐसे ही ढका हुआ रहने दे 5 मिनट तक।
- हलके हाथो से घुमाओ और परोसे |
- चावल को हलके हाथो से या कांटे की सहायता से घुमाओ।
- अब हरा धनिया डाले और परोस कर दे।
परोसने का सुझाव
दाल तड़का, कड़ी, राजमा, छोले, मटर पनीर, आदि के साथ ये चावल बहुत स्वादिस्ट लगते हैं।
मैं आज आपको चावल राइस के साथ दाल तड़का की रेसिपी बताने जा रही हूँ।
दाल तड़का रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री
- अरहर दाल – 1 कप
- टमाटर – 2 (बारीक़ कटे हुए )
- प्याज – 1 (बारीक़ कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक़ कटी हुई)
- अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी – ½ चम्मच
- लाल मिर्च – ½ छोटा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- पानी – 2.5 से 3 कप
- हरा धनिया – सजाने के लिए
तड़के के लिए
- तेल या घी – 2 टेबल स्पून
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- साबुत लाल मिर्च – 1 या 2
- हींग – 1 चुटकी
- लहसुन – 2 से 3 कलियाँ (लम्बी या स्लाइस में कटी हुई)
- कसूरी मेथी – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
दाल तड़का बनाने की विधि
दाल को पकाना
- अरहर दाल को 20 से 30 मिनट तक भिगो दें।
- कुकर में दाल, हल्दी, थोड़ा नमक और 2.5 से 3 कप कप पानी डाल दें।
- अब धीमी आंच पर पकने के लिए रख दे। और 3 से 4 सिटी आने तक पकने दें।
- जब कुकर की गैस भाप निकल जाए तो दाल को कलछी से मिला लें।
दाल में तड़का लगाने से पहले मसाला पकाना
- एक पैन में थोड़ा तेल गरम करे
- उसमे प्याज डाले और सुनहरा होने तक भुने ।
- फिर अदरक लहसुन का पेस्ट,हरी मिर्च, और कटे हुए टमाटर डाले।
- अब नमक डाले।
- टमाटर नरम होने तक पकाये।
- पकी हुई दाल को मिलाये
- अब उबली हुई दाल को इस पैन में डाले।
- जरूरत अनुसार पानी डाले।
- 4 से 5 मिनट तक पकाये। और स्वादानुसार नमक और धनिया डाल दें।
तड़का लगाना
- अब छोटे तड़के वाले पैन में घी गरम करे।
- जीरा डाले फिर हींग डाले और फिर साबुत लाल मिर्च और लहसुन दाल दें।
- लहसुन सुनहरा होने पर ही गैस बंद कर दे और फिर थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर दाल दें।
- यह तड़का तैयार दाल के ऊपर से दाल दें।
परोसने का तरीका
- अब दाल तड़का को गरमा गरम जीरा राइस के साथ परोसे और स्वादिस्ट खाने का आनंद लें।
जीरा राइस और दाल तड़का – सामान्य प्रश्न (FAQ)
Q.1 - जीरा राइस के लिए कौन सा चावल सबसे अच्छा होता हैं?
जीरा राइस के लिए सबसे अच्छा चावल बासमती चावल हैं। यह चावल लम्बा और खुसबूदार होता हैं जिससे जीरा राइस बहुत शानदार लगता हैं।
Q.2 - क्या चावल को पहले भिगोना जरूरी होता हैं?
हाँ, चावल को भिगोना जरूरी होता है। इससे चावल जल्दी पकते हैं और एकदम खिले खिले बनते हैं।
Q.3 - क्या, मैं दाल को बिना कुकर के बना सकते हैं?
हाँ, हम बिना कुकर के भी दाल बना सकते हैं। लकिन दाल पकने में ज्यादा समय लगता है।
Q.4 - दाल तड़का को और भी ज्यादा स्वादिस्ट कैसे बनाये?
दाल तड़का में ऊपर से माखन या क्रीम डालने से दाल और भी ज्यादा स्वादिस्ट बनती हैं।
Q.5 - दाल में खट्टापन कैसे लाये?
दाल में नींबू डालकर खट्टापन ला सकते है।`