Table of Contents
Toggleरवा के लड्डू रेसिपी

रवा के लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री (4 -5 लोगो के लिए)
- रवा – 1 कप
- घी – 1 /4 कप (50g )
- चीनी – 3/4 कप (पिसी हुई)
- काजू – 8 से 10 (कटा हुआ)
- किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
- इलायची पाउडर – 1 /2 छोटा चम्मच
- दूध – 2 -3 बड़े चम्मच (लडू बांधने के लिए)
रवा के लड्डू बनाने की विधि
- रवा भुनंना – एक कड़ाही ले, उसमे घी डाले गरम करे। घी गरम होने रवा डाले और सुनहरा और खुशबु आने तक अच्छे से भुने। ध्यान रखे रवा जले नहीं।
- काजू किशमिश भूनना – एक कड़ाही में थोड़ा सा घी लेकर उसमे काजू सुनहरा होने तक भुने। और किशमिश फूलने तक।
- मिश्रण मिलाना – भुने हुए रवा में काजू, किशमिश, इलायची पाउडर और चीनी पाउडर मिलाये। अच्छे से सब चीजों को मिलाना हैं।
- लड्डू बांधना – अब थोड़ा थोड़ा दूध मिश्रण में डालते जाये और गूथते हुए लड्डू बनाते जाए।
- ठंडा होने दे – अब लड्डू को थाली में रखकर 15 से 20 मिनट के लिए ठंडा होने रख दे। ताकि वे सेट हो जाए।
रवा लड्डू बनाने के टिप्स
- दूध की मात्रा जरूरत अनुसार डाले। ज्यादा डालने पर लड्डू नरम हो सकते हैं।
- आप चाहे तो नारियल बुरादा भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद और भी ज्यादा आएगा
- आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा खोया भी डाल सकते है।
रवा के लड्डू के फायदे
रवा के लड्डू जितने खाने में सवादिस्ट होते है उतने ही इसके फायदे होते है |
रवा के लड्डुओं में भरपूर मात्रा में मैग्रीशियम, आयरन और पोटेसियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते है। जो हमारी रक्तकोशिकाये में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और हमरे सवस्थ रखता है। रवा में कम वसा, कम सोडियम और शून्य कोलैस्ट्रोल होता ह। जिससे ये हमारी शरीर को बजन से मुक्त रहने में मदद करता है और एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
रवा के लड्डू रेसिपी से संबंधित कुछ यहाँ सामान्य प्रश्न (FAQ) दिए गए हैं, जो अक्सर लोग पूछते हैं:
Q.1 - रवा के लड्डू कितने दिन तक ख़राब नहीं होते हैं?
Ans – दूध के साथ लड्डू बने हुए 3 से 4 दिन तक चल जाते हैं (फ्रिज में)
बिना दूध के लड्डू 10 से 12 दिन चल जाते हैं। रूम टेम्प्रेचर पर।
Q.2 - क्या में रवा के लड्डू में नारियल पाउडर डाल सकती हूँ ?
Ans – हाँ आप रवा के लड्डू में नारियल पाउडर डाल सकते हैं इससे स्वाद और भी ज्यादा अच्छा हो जाता हैं।
Q.3 - अगर लड्डू नहीं बंधे तो क्या करे ?
Ans – अगर लड्डू नहीं बंध रहे तो आप और थोड़ा सा और घी गरम करके मिलाये और अगर घी ज्यादा हो तो थोड़ी देर खुला छोड़ दे नमी कम हो जाएगी तो लड्डू बंध जायेगे।
Q.4 - क्या बच्चो के लिए रवा के लड्डू ठीक होते है ?
Ans – हाँ बच्चो के लिए रवा के लड्डू बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन एक साल से छोटे बच्चो को न दे क्यूंकि इसमें साबुत मेवे होते हैं।
Q.5 - क्या हम रवा के लड्डू में चीनी की जगह गुड़ डाल सकते हैं ?
Ans – हाँ आप रवा के लड्डू में गुड़ डाल सकते हैं।
Q.6 - रवा के लड्डू के लिए कौन सी सूजी अछि होती हैं। - मोती या बारीक़ ?
Ans – रवा के लड्डू के लिए बारीक़ वाली सूजी बेहतर होती है।